भारत
CORONA VIRUS: गाजियाबाद में 24 घंटे में कोरोना के 19 नए मामले
jantaserishta.com
28 March 2023 9:57 AM IST

x
गाजियाबाद (आईएएनएस)| गाजियाबाद में बीते 24 घंटे के अंदर कोरोना के 19 नए केस मिले हैं। मंगलवार सुबह जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, गाजियाबाद में अब कोरोना के एक्टिव केस 55 हो गए हैं। इसमें 3 मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं और बाकी होम आइसोलेटेड हैं। उत्तर प्रदेश के गाजियाबद, नोएडा और लखनऊ में ही फिलहाल कोरोना के सर्वाधिक केस सामने आ रहे हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉक्टर आरके गुप्ता के मुताबिक 782 सैंपल की जांच की गई। इसमें 19 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। मार्च में अब तक 55 मरीज संक्रमित पाए जा चुके हैं। इससे पहले 26 मार्च को 10, 24 मार्च को 11, 22 मार्च को 15 कोरोना केस पाए गए थे। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जो मरीज कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं, उनमें फिलहाल साफ तौर पर कोई लक्षण दिखाई नहीं दे रहा। चूंकि ये मरीज कोरोना के अलावा अन्य कई बीमारियों से ग्रसित हैं, इसलिए सिर्फ जांच कराने पर ही संक्रमित पाए जा रहे हैं।
नोएडा में अब कोरोना के सक्रिय केस 42 हो गए हैं। यहां सोमवार को ही छह नए संक्रमित मरीज मिले थे। नोएडा के जिला अस्पताल में जगह-जगह पोस्टर भी लगा दिए गए हैं कि आप मास्क का प्रयोग करें और सावधानी बरतें। अधिकारियों ने बताया कि सभी अस्पतालों में हेल्प डेस्क चालू कर दी गई है। निर्देश दिया है कि सभी मरीजों की ऑक्सीजन लेवल और तापमान जांचा जाए। इसमें कुछ गड़बड़ पाई जाती है, तो फिर कोरोना जांच भी हो।
Tagsगाजियाबादगाजियाबाद न्यूज़कोरोना वायरसकोरोना अपडेटGhaziabadGhaziabad NewsCorona VirusCorona Update
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





