20 सालों में 1888 लोगों की मौत पुलिस हिरासत में, लेकिन...पढ़े नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो का पूरा आंकड़ा

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के कासगंज में हुई अल्ताफ की मौत से एक बार फिर पुलिस महकमा कटघरे में है और इस कांड ने पुलिस कस्टडी में होने वाली मौतों को लेकर नई बहस छेड़ दी है। अगर पिछले बीस साल का लेखा-जोखा देखें तो देश में पुलिस हिरासत में मौत के 1888 मामले सामने आए, मगर इनमें से महज 26 पुलिसवाले ही दोषी पाए गए। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो की एनुअल क्राइम इन इंडिया रिपोर्ट के मुताबिक, देशभर में पिछले 20 सालों में 1888 लोगों की मौत पुलिस हिरासत में हुई है, मगर केवल 26 पुलिसकर्मी ही दोषी पाए गए। डेटा के मुताबिक, हिरासत में मौत मामले में पुलिसकर्मियों के खिलाफ 893 मामले दर्ज हुए हैं और 358 के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किए गए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





