
x
बड़ा एक्शन।
चंडीगढ़ (आईएएनएस)| चुनाव होने वाले हिमाचल प्रदेश में आबकारी विभाग ने कांगड़ा जिले से 188,000 लीटर अवैध कच्ची शराब और 50 लीटर 'लहन' जब्त किया है। आबकारी आयुक्त यूनुस ने मंगलवार को यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि कच्ची शराब को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया और शराब बनाने के उपकरण पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिए हैं साथ ही 50 लीटर लहन जब्त कर प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह जब्ती पंजाब और हिमाचल के आबकारी विभागों द्वारा किए गए निरीक्षण के बाद हुई है।
एक अन्य मामले में सिरमौर जिले के पांवटा साहिब तहसील के खारा जंगल में एक टीम ने 22,000 लीटर अवैध शराब नष्ट कर दी। शराब ड्रम, टायर ट्यूब और प्लास्टिक के बर्तनों में भरी गई थी। आबकारी आयुक्त ने कहा कि चुनाव को देखते हुए किसी भी अवैध शराब के धंधे को पनपने नहीं दिया जाएगा। विभाग ने अवैध शराब के निर्माण और आपूर्ति की जांच के लिए टास्क फोर्स का गठन किया है। ये टीमें आबकारी अधिनियम के तहत औचक निरीक्षण कर रही हैं।
ऐसी ही एक टीम ने सोमवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में छापेमारी की, जिसमें भारी मात्रा में कच्ची शराब को कब्जे में लेकर नष्ट कर दिया गया। पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में में 68 सदस्यीय विधानसभा के लिए 12 नवंबर को मतदान होगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





