भारत
भारत में कोरोना के 188 नए मामले दर्ज, जानें पूरा अपडेट
jantaserishta.com
5 Jan 2023 12:47 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| भारत में गुरुवार को बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 188 नए मामले दर्ज किए गए, जो एक दिन पहले यानी बुधवार को सामने आए 175 मामलों से मामूली वृद्धि है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने ये जानकारी दी। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 2,554 रह गई है, जो देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.01 प्रतिशत है।
वीकली और डेली पॉजिटिविटी रेट क्रमश: 0.12 प्रतिशत और 0.10 प्रतिशत दर्ज किया गया ।
इसी अवधि में महामारी से 201 मरीज ठीक हुए, जिसके चलते कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 4,41,46,055 हो गई। नतीजतन, भारत का रिकवरी रेट 98.80 प्रतिशत हो गया।
साथ ही इसी अवधि में, देश भर में कुल 1,93,051 कोरोना टेस्ट किए गए, जिससे कुल संख्या 91.15 करोड़ से अधिक हो गई।
गुरुवार को पिछले 24 घंटों में 61,828 वैक्सीन लगायी गई। जिससे भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज गुरुवार सुबह तक 220.12 करोड़ से अधिक हो गया।
Tagscorona update
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





