भारत

1800 किलो गांजा जब्त, 3.5 करोड़ है कीमत, पुलिस ने ऐसे चलाया पूरा ऑपरेशन

jantaserishta.com
13 Feb 2021 1:26 PM IST
1800 किलो गांजा जब्त, 3.5 करोड़ है कीमत, पुलिस ने ऐसे चलाया पूरा ऑपरेशन
x
ओडिसा से चला और रायपुर से होता हुआ मुंबई पहुंचा गांजा लेकिन रायपुर पुलिस को नहीं लगी भनक.

मुंबई पुलिस ने 1800 किलो गांजा जब्त किया है. इस मामले में अबतक आकाश यादव और दिनेश सरोज नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. यादव के खिलाफ तीन मामले दर्ज हैं. ये जानकारी जॉइंट कमिश्नर मिलिंद भराम्बे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी.

इस 1800 किलो गांजा की कीमत 3.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है. यह गांजा उड़ीसा से मुंबई लाया गया था. आरोपी उड़ीसा के कंधमाल इलाके से ड्रग्स लेकर आते थे, जोकि नक्सल प्रभावित जिला है. यहां गांजा की खेती होती थी. फिर नक्सल ग्रस्त इलाकों से गांजा महाराष्ट्र और भारत के अन्य हिस्सों में भेजा जाता था.


मुंबई पुलिस कई दिनों से गांजा को जब्त करने के लिए ऑपरेशन चला रही थी. कल मुंबई ठाणे रोड (विक्रोली) पर पुलिस ने ट्रैप लगाया और एक टेंपू का पीछा किया. इस टेंपू में करीब 3.5 करोड़ रुपये का 1800 किलो गांजा था, जिसे नारियल के नीचे छुपाकर रखा गया था. ये लोग हर कंसाइनमेंट के लिए नए टेंपू को भाड़े पर लेटे थे.
पुलिस को अब संदीप सातपुते नाम के आरोपी की तलाश है, जिसका भिवंडी इलाके में एक गोडाउन है. वह ठाणे के लुइस वाड़ी इलाके में रहता है और करीब 5 साल से गांजा का व्यापार कर रहा है. बताया जा रहा है कि सातपुते ही मुंबई ठाणे और आसपास के इलाकों में गांजा की सप्लाई करता था. यह गैंग सिर्फ महाराष्ट्र में हर महीने 5 से 6 टन गांजा सप्लाई करता था, जिसमें से 4 टन गांजा हर महीने सिर्फ मुंबई में बेचा जाता था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story