
x
भोपाल: देश की राजधानी दिल्ली में चल रहे जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमल नाथ ने राज्य सरकार पर हमला बोला है और कहा है कि दिल्ली में जी 20 हुआ और शिवराज सरकार के घोटालों से भरपूर 18 साल हुए।
कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा, "दिल्ली में जी 20 हुआ, पर,मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार के राज में जी 18 चल रहा है। एमपी में भाजपा के कुशासन के साल तो पूरे हो गए हैं 18, और राज तो घोटालों (जी) का ही चल रहा है।" कमलनाथ ने आगे कहा, "225 महीने की सरकार में 225 से ज्यादा तो महाघोटाले हो गए हैं, और छोटे घोटालों की तो गिनती नहीं हैं। शिवराज सरकार का जी 18, घोटालों (जी) से भरपूर 18 साल।"
ज्ञात हो कि राज्य में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं और कांग्रेस भ्रष्टाचार व घोटालों को बड़ा मुददा बनाए हुए है। इसी बीच दिल्ली में हुए जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर कमल नाथ ने शिवराज सरकार के 18 साल के शासनकाल को याद करते हुए हमला किया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





