भारत

18 साल के युवक पर 27 वार, चाकू से गोदकर मार डाला, जानिए पूरा मामला

jantaserishta.com
19 Sept 2021 11:07 AM IST
18 साल के युवक पर 27 वार, चाकू से गोदकर मार डाला, जानिए पूरा मामला
x
सुबह एक युवक का शव मिला.

गोपालगंजः बिहार के गोपालगंज में रविवार की सुबह एक युवक का शव मिला. उसके गले, छाती, पेट और पीठ पर चाकू से 27 बार वार किया गया है. यह घटना भोरे थाना क्षेत्र के भोपतपूरा गांव की है. युवक की पहचान भोपतपूरा गांव के रहने वाले अली अहमद अंसारी के 18 वर्षीय पुत्र इरफान अंसारी के रूप में हुई. पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि प्रतिशोध में इस वारदात को अंजाम दिया गया है. वारदात के बाद आधी रात को पुलिस से बचने के लिए युवक के शव को सियाही नदी के किनारे फेंक दिया गया था. पुलिस ने घटनास्थल से युवक के मोबाइल को जब्त किया है.

इस संबंध में हथुआ के एसडीपीओ नरेश कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की. एसडीपीओ ने भोरे थाने की पुलिस को जब्त मोबाइल का कॉल डिटेल और बरामद किए गए साक्ष्यों के आधार पर विभिन्न बिंदुओं पर जांच करने का निर्देश दिया है. घटनास्थल से हत्या में प्रयोग किया गया हथियार नहीं मिल सका है. पुलिश ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
पुलिस ने परिजनों से पूछताछ करने के बाद प्रेम-प्रसंग, पुरानी दुश्मनी, लूटपाट समेत चार बिंदुओं पर जांच शुरू की है. घटना के संबंध में एसडीपीओ नरेश कुमार ने बताया कि जल्द ही मामले का खुलासा करते हुए वारदात में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि परिजनों से मामले में लिखित आवेदन मांगा गया है.
बताया जाता है कि जिस युवक की हत्या की गई है वह सीमावर्ती राज्य उत्तर प्रदेश में फ्लैक्स प्रिंटिंग प्रेस में काम करता था. घर पर उसकी बुजुर्ग मां रहती थी. हालांकि परिजनों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से उसने काम छोड़ दिया था. वह नौकरी के लिए तैयारी करता था.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story