भारत

बकरियां चराने गई 18 वर्षीय युवती नहीं लौटी घर

Shantanu Roy
21 Nov 2026 4:49 PM IST
बकरियां चराने गई 18 वर्षीय युवती नहीं लौटी घर
x
Jawali. जवाली। पुलिस थाना कोटला के अंतर्गत पंचायत भाली के जंगल में युवती का पेड़ से लटका हुआ शव मिला है, जिससे सनसनी का माहौल है। मृतका की पहचान किरण देवी (18) पुत्री हरी सिंह निवासी भाली के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी अनुसार किरण देवी 17 नवंबर को बकरियां चराने गई थी कि शाम तक वापस नहीं लौटी। तलाश करने के उपरांत जब कोई सुराग न मिला तो परिजनों ने थाना कोटला में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस केस दर्ज कर तलाशी में जुटी हुई थी।

शनिवार को एक गांववासी जंगल में अपनी बकरियां चराने गया तो उसने पेड़ से लटकी हुई लाश देखी। इसकी सूचना थाना कोटला में दी गई। पुलिस मौका पर पहुंची तथा डीएफयू को भी मौका पर बुलाया गया। डीएफयू ने भी मौका से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एएसपी नूरपुर धर्म चंद वर्मा ने बताया कि भाली के जंगल में युवती का पेड़ से लटका शव मिला है। पुलिस ने केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
Next Story