भारत

18 वर्षीय लड़की से किया दुष्कर्म, कार्रवाई जारी

Subhi
10 July 2025 6:38 AM IST
18 वर्षीय लड़की से किया दुष्कर्म, कार्रवाई जारी
x
आरोपी दो साल तक दुष्कर्म करता रहा

Meerut: पीआरडी जवान की 18 वर्षीय बेटी से एक आरोपी दो साल तक दुष्कर्म करता रहा। आरोपी अश्लील वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता को ब्लैकमेल करता रहा। चार महीने पूर्व युवती की शादी भी हो गई। मंगलवार को आरोपी ने पीड़िता को जबरन घर में खींचकर दुष्कर्म किया। बुधवार को पीड़िता परिजनों के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंची और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।

सरधना तहसील क्षेत्र निवासी पीआरडी जवान ने बुधवार को एसएसपी ऑफिस पर शिकायत करते हुए बताया कि उनकी बेटी के एक आरोपी ने अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए थे। इन्हें वायरल करने की धमकी देकर आरोपी पीड़िता को लगातार परेशान कर रहा है। लगभग पांच महीने पूर्व पीड़िता ने परिजनों को मामले से अवगत कराया था। पीड़ित परिवार ने आरोपी के परिजनों से शिकायत की थी। पीआरडी जवान ने बेटी की शादी कर दी थी। आरोप है कि आरोपी पीड़िता को फोन कर अभद्रता करता है। पीड़िता कुछ दिन से अपने मायके में आई हुई थी। मंगलवार को पीड़िता किसी काम से दुकान पर जा रही थी।

Next Story
null