भारत
टिकट बुकिंग के नाम पर चूना लगाया, 10 से ज्यादा लोगों के साथ ठगी
jantaserishta.com
18 Jun 2023 11:19 AM IST

x
पुलिस से शिकायत की है।
देहरादून: केदारनाथ हेली सर्विस के टिकट बुकिंग के नाम पर महाराष्ट्र के 18 यात्रियों से 1.80 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। महाराष्ट्र के वर्धमान नगर निवासी विनीत झंवर ने पुलिस से शिकायत की है। उन्होंने बताया कि वह अपने नागपुर निवासी 17 रिश्तेदारों के साथ केदारनाथ की यात्रा करने के लिए आने वाले थे। उन्होंने टिकट बुकिंग के लिए एक मोबाइल नंबर पर बात की। उन्होंने आगे बताया कि कॉल उठाने वाले ने अपना नाम अनुराग उनियाल, निवासी जाखन, देहरादून बताया। उसने बताया कि वह उनकी फाटा से केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग कर देगा। उन्हें एडवांस के रूप में 1.80 लाख रुपये देने होंगे। विश्वास करते हुए विनीत झंवर ने उनियाल की ऋषिकेश वाली कंपनी में 23 मई को 1.44 लाख रुपये जमा कर दिए। चार दिन बाद उनियाल का फोन आया कि बाकी के रुपये भी एनईएफटी कर दो। यह रुपये भी उन्होंने भेज दिए।
इसके बाद 28 मई को उन्होंने 12 बजे फाटा से केदारनाथ जाने की बात कही तो वह इधर-उधर की बातें करने लगा। सभी लोग वहीं पर इंतजार करते रहे, लेकिन कोई टिकट उसने नहीं भेजे। इस पर जब उन्होंने अपनी यात्रा रद्द कर दी और पैसे वापस मांगे तो उसने इनकार कर दिया। इस मामले में अनुराग उनियाल के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसओ राजपुर जितेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मामले में विनीत झंवर, निवासी वर्धमान नगर, महाराष्ट्र, ने शिकायत की है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





