भारत

18 यात्रियों की मौत, रेलवे स्टेशन में हुई भगदड़ पर बिग अपडेट

Nilmani Pal
16 Feb 2025 6:22 AM IST
18 यात्रियों की मौत, रेलवे स्टेशन में हुई भगदड़ पर बिग अपडेट
x
ब्रेकिंग

दिल्ली। शनिवार रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ और अफरा-तफरी के कारण भगदड़ की की स्थिति बन गई। इस हदासे में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 9 महिलाएं, पांच बच्चे और चार पुरुष शामिल हैं। कई अन्य घायल हैं। घायलों का इलाज लोक नायक जय प्रकाश (LNJP) अस्पताल और लेडी हार्डिंग अस्पताल में किया जा रहा है। इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की भी संभावना है।

आपको बता दें कि यह घटना रात लगभग 9 बजे प्लेटफार्म 13 और 14 पर हुई। हजारों महाकुंभ श्रद्धालु अपनी यात्रा के लिए एकत्रित हुए। इसके बाद यात्रियों में घबराहट होने लगी। सूत्रों के अनुसार, अचानक मची अफरा-तफरी के कारण कुछ महिलाएं बेहोश हो गईं। इनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही। उन्हें तुरंत LNJP अस्पताल भेजा गया।

घटना के बाद कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें दिखाया गया है कि यात्रियों की विशाल भीड़ रेलवे स्टेशन पर दौड़ती हुई दिख रही है। कुछ बच्चे अपने कंधों पर ले कर चल रहे हैं। जबकि अन्य अपने सामान के साथ संघर्ष कर रहे हैं। प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार, भीड़-भाड़ के कारण घुटन होनो लगी। जिससे प्लेटफार्म पर चार महिला यात्री बेहोश हो गईं। इस दौरान दिल्ली फायर सर्विसेज को आपातकालीन कॉल की गई। इसके बाद चार फायर टेंडर मौके पर भेजे गए। साथ ही, एंबुलेंस भी घटना स्थल पर भेजी गईं। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीम भी राहत और बचाव कार्यों के लिए पहुंची।


Next Story