भारत

डरा रहा वायरस: IIT मद्रास में 18 और छात्र कोरोना संक्रमित मिले, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
22 April 2022 12:36 PM IST
डरा रहा वायरस: IIT मद्रास में 18 और छात्र कोरोना संक्रमित मिले, मचा हड़कंप
x

चेन्नई: देश में कोरोना वायरस के मामलों में एक बार फिर से इजाफा होने लगा है. इस बार स्कूल-कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों में भी मामले तेजी से बढ़े हैं. आईआईटी मद्रास में कोरोना से संक्रमित होने वाले स्टूडेंट्स की संख्या में इजाफा हो गया है. मालूम हो कि बीते दिन जानकारी सामने आई थी कि आईआईटी में पढ़ने वाले 12 स्टूडेंट्स कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं.

आईआईटी में पढ़ने वाले 18 और स्टूडेंट्स कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं. इसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है. आईआईटी के 666 लोगों के सैंपल्स को आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़ गई.
सभी पॉजिटिव केस आईआईटी मद्रास के हॉस्टल के हैं. आईआईटी प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने परिसर में साफ-सफाई के प्रयास तेज कर दिए हैं. वहीं, भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,451 नए मामले सामने आए हैं. यह नंबर गुरुवार के मुकाबले थोड़ा ज्यादा है.
लगातार तीसरे दिन 2 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं. इससे पहले गुरुवार को 2,380 केस सामने आए थे. देश में फिलहाल कोरोना के 14,241 एक्टिव केस बचे हैं. फिलहाल देश में कोरोना संक्रमण दर 0.55 फीसदी है. वहीं साप्ताहिक संक्रमण दर 0.47% है.
देश में फिलहाल कोरोना के 83.38 करोड़ टेस्ट हुए हैं. इसमें से 4,48,939 कोरोना टेस्ट पिछले 24 घंटे में हुए. पिछले चार दिनों से भारत में रोज कोरोना केस एक हजार से ज्यादा मिल रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story