भारत

दिखा 18 फीट का अजगर, नीलगाय को बनाया निशाना, मंजर देख डरे लोग

jantaserishta.com
25 Sept 2023 6:01 PM IST
दिखा 18 फीट का अजगर, नीलगाय को बनाया निशाना, मंजर देख डरे लोग
x
देखें वीडियो.
बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में विशालकाय अजगर ने एक झटके में नीलगाय को अपना शिकार बना लिया. वह नीलगाय को निगलते हुए नजर आ रहा है. आसपास ग्रामीणों की भीड़ मौजूद है, जो इस मंजर को देखकर सिहर उठे. इस घटना में नीलगाय की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, बस्ती के एक गांव में शिव मंदिर के पास विशालकाय अजगर निकलने से सनसनी फैल गई. इतना बड़ा अजगर निकलने की खबर जंगल में आग की तरफ फैल गई. इसके बाद मौके पर बड़ी तादाद में ग्रामीण पहुंच गए. उन्होंने देखा कि अजगर ने एक नीलगाय को निगल लिया है जिसकी वजह से उसका पेट फूल गया है.
ग्रामीणों नीलगाय को बचाने के लिए हर मुमकिन कोशिश की. उन्होंने नीलगाय को अजगर के चंगुल से छुड़ा भी लिया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. क्योंकि अजगर के मुंह से बाहर आने के बाद नीलगाय की मौत हो गई थी. बताया जा रहा है कि अजगर करीब 18 फीट लंबा था. वो कोतवाली थाना क्षेत्र के भदेश्वरनाथ मंदिर के पास के खेतों में निकला था. अजगर इतना बड़ा था कि उसे देखकर लोग हैरान रह गए. अजगर ने नीलगाय के बच्चे को जिंदा निगल लिया था. उसका पेट इतना फूल गया था कि जैसे किसी भी वक्त फट जाएगा.
ग्रामीणों ने अजगर के पेट से नीलगाय को निकालने के लिए तमाम प्रयास किए. अजगर ने नीलगाय को उगल भी दिया. लेकिन बाहर आने के बाद पता चला कि नीलगाय मर चुकी है. ग्रामीणों ने इसकी सूचना फॉरेस्ट विभाग को दी. सूचना पर फॉरेस्ट विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर को पकड़कर ले गई. जिसके बाद गांव के लोगों ने राहत की सांस ली.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story