भारत

18 फुट लंबे किंग कोबरा सांप का जोड़ा डांस करते दिखा, बेहद रोमांचक वीडियो वायरल

jantaserishta.com
18 Sept 2021 9:05 AM IST
18 फुट लंबे किंग कोबरा सांप का जोड़ा डांस करते दिखा, बेहद रोमांचक वीडियो वायरल
x

नई दिल्ली: ओडिशा के गंधहती वॉटरफॉल जाने वाले रास्ते पर दो 18 फुट लंबे किंग कोबरा सांप 'डांस' करते नजर आए. सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

इस वीडियो में दोनों सांप एकदूसरे के साथ अठखेलियां करते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं. वीडियो बेहद रोमांचक है. कोबरा का जोड़ा सड़क के किनारे एकदूसरे के साथ खेलता नजर आ रहा है.
वहीं वन विभाग का कहना है कि, महेंद्रगिरी बायोस्फीयर रिजर्व के लखारी जंगल में कोबरा की यह प्रजाति काफी कम है. यह सांप पहले कभी नहीं देखे गए हैं. ना ही पुलिस ने कभी देखा है ना ही किसी पर्यटक ने. वन विभाग के मुताबिक मौजूदा सीजन मेटिंग (प्रजनन) का तो कोबरा इस तरह से रोमांटिक अंदाज में एक दूसरे के साथ झूम रहे हैं.
न्यूज एजेंसी एनएनआई के मुताबिक परालाखेमुंडी की एसीएफ गौरी रथ ने बताया कि ओडिशा के गजबपती इलाके में किंग कोबरा मौजूद हैं. ये मेटिंग का सीजन है, इसलिए अब कोबरा जंगल से निकलकर बाहर आ रहे हैं और एक दूसरे के साथ खेलते हैं. उन्होंने कहा कि कोबरा अब 18 फीट लंबे हो रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story