भारत

माघ मेले के दौरान गंगा में प्रदूषण रोकने के लिए बंद रहेंगी 18 फैक्ट्रियां

jantaserishta.com
13 Dec 2022 11:05 AM IST
माघ मेले के दौरान गंगा में प्रदूषण रोकने के लिए बंद रहेंगी 18 फैक्ट्रियां
x

फाइल फोटो

कानपुर (उत्तर प्रदेश) (आईएएनएस)| प्रयागराज में अगले महीने से शुरू होने वाले माघ मेले में छह 'शाही स्नान' के दौरान कानपुर की टेनरियों समेत 18 कारखाने बंद रहेंगे। गंगा को स्वच्छ रखने के लिए जिले की 18 कारखानों के कचरों के प्रवाह को रोकने के निर्देश जारी किए गए हैं। इन कारखानों में चमड़े के उत्पादों के निर्माण के दौरान उत्पन्न होने वाला कचरा सीधे नालियों में चला जाता है। ये नाले ज्यादातर नून नदी से जुड़े हुए हैं। बाद में यह दूषित पानी रिंद नदी में पहुंचता है और फिर यमुना से होते हुए आगे प्रयागराज में गंगा में मिल जाता है।
इन कारखानों को बंद करने का रोस्टर चार्ट भी जारी कर दिया गया है।
गौरतलब है कि 2019 के कुंभ मेले के दौरान भी कारखानों को बंद का सामना करना पड़ा था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story