नेशनल डिफेंस एकेडमी के लिए 1.77 लाख महिलाओं ने किया आवेदन, पहली बार हर तीसरे आवेदन में से एक महिला

NDA Exam 2021: देश की सशस्त्र सेनाओं में सैन्य ऑफिसर रैंक के चयन के लिए होने वाली एनडीए परीक्षा के लिए 1.77 लाख महिला अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है. देश में ये पहली बार है कि नेशनल डिफेंस एकेडमी यानि एनडीए के लिए महिलाओं आवेदन कर सकती हैं. खुद रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने ये आंकड़ा सोमवार को संसद के सामने रखा. रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट के मुताबिक, एनडीए (II) साल 2021 के लिए कुल 5,75,856 आवेदन प्राप्त हुए हैं, इनमें से महिला अभ्यर्थियों से प्राप्त कुल आवेदनों की संख्या 1,77,654 है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





