भारत
17 साल के लड़के की गोली मारकर हत्या, शव खेत में खून से लथपथ मिला
jantaserishta.com
7 April 2024 2:58 PM IST

x
स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ता था।
सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के नकुड़ थाना क्षेत्र के सहसपुर जट्ट गांव में 17 साल के एक लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान आदित्य के रूप में हुई है, जो आरएन टैगौर विद्या मंदिर स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ता था।
पुलिस के मुताबिक, रविवार सुबह 8 बजे पीसीआर को एक कॉल मिली, इसमें एक युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने की बात कही गई। सूचना के बाद पुलिस फौरन मौका-ए-वारदात पर पहुंची। देहात पुलिस अधीक्षक सागर जैन ने कहा, "आदित्य की छाती पर दो गोलियां मारी गईं थीं, इससे उसकी मृत्यु हो गई। शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए सहारनपुर जिला अस्पताल भेजा गया।" एएसपी ने कहा कि क्राइम टीम और एफएसएल टीम ने मौके से सबूतों इकट्ठा किया। शुरुआती जांच में पता चला कि शनिवार रात को दो युवक आदित्य को अपनी बाइक पर बैठाकर साथ ले गए थे। इसके बाद वह घर नहीं लौटा था। मृतक के पिता जोगिंदर ने बताया कि शनिवार रात आठ बजे आदित्य को फोन कॉल आई। इसके बाद दो युवक उसे बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गए। बाद में जब वह घर नहीं लौटा, तो उसकी तलाश शुरू की।
ग्रामीणों के अनुसार, रविवार सुबह वे खेतों में काम करने के लिए जा रहे थे। तभी उन्होंने आदित्य का शव एक खेत में खून से लथपथ पाया। इसके बाद उन्होंने पुलिस और मृतक के परिवार वालों को सूचना दी। पुलिस ने कहा कि मृतक के परिवार वालों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। मामले जांच की जा रही है।
Tagsउत्तर प्रदेशसहारनपुरसहारनपुर न्यूज़सहारनपुर पुलिसUttar PradeshSaharanpurSaharanpur NewsSaharanpur Police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





