
x
Chandigarh चंडीगढ़। हरियाणा के नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर एक बार फिर सड़क हादसे का एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां सदर थाना क्षेत्र के तिगरा मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मृतक युवक की पहचान गांव हिरवाड़ी निवासी 17 वर्षीय शाहिद के रूप में हुई है, जो पेशे से मैकेनिक था। परिजनों ने बताया कि शाहिद काम खत्म करने के बाद अपनी दुकान से घर लौट रहा था। इसी दौरान तिगरा मोड़ के निकट वह सड़क पार कर रहा था, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में शाहिद गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई।
फिरोजपुर झिरका के डीएसपी हरदीप सिंह ने बताया कि यह दुर्घटना सदर थाना क्षेत्र के तिगरा मोड़ के पास हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक एक्सप्रेसवे पार कर रहा था, तभी वह एक वाहन की चपेट में आ गया। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया जारी है। वहीं, परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात वाहन की पहचान करने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज तथा अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि शनिवार को दुर्घटना का एक दूसरा मामला कर्नाटक से सामने आया, जहां कोप्पल जिले में एक ट्रक और ओमनी वैन की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए। सभी मृतक एक ही परिवार के थे। फिलहाल, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह यलाबुर्गा तालुक में बानपुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-63 पर यह हादसा हुआ। पीड़ित परिवार हावेरी जिले के हिरेकेरूर तालुक के रट्टीहल्ली गांव का रहने वाला है। परिवार के सदस्य शनिवार सुबह राघवेंद्र स्वामी के दर्शन के लिए मंत्रालयम जा रहे थे। इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-63 पर ट्रक का ड्राइवर कथित तौर पर नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद ट्रक डिवाइडर पार करके सामने से आ रही ओमनी वैन से जा टकराया, जिससे चार लोगों की मौत हो गई। इस टक्कर में कई यात्रियों को चोटें आईं। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Tagsनूंह सड़क हादसादिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवेफिरोजपुर झिरका दुर्घटनाशाहिद मौतअज्ञात वाहन टक्करहरियाणा समाचारसड़क दुर्घटनाएक्सप्रेसवे हादसाकर्नाटक सड़क हादसाकोप्पल दुर्घटनाट्रक वैन टक्करराष्ट्रीय राजमार्ग 63चार की मौतसड़क सुरक्षाताजा हादसा समाचारNuh road accidentDelhi Mumbai ExpresswayFerozepur Jhirka accidentShahid deathunidentified vehicle collisionHaryana newsroad accidentexpressway accidentKarnataka road accidentKoppal accidenttruck van collisionNational Highway 63four killedroad safetylatest accident news
Next Story





