भारत

चोरी की 15 से ज्यादा बाइकें बरामद, आरोपी दबोचा गया

jantaserishta.com
12 Oct 2022 12:07 PM IST
चोरी की 15 से ज्यादा बाइकें बरामद, आरोपी दबोचा गया
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

पोल खुली पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया.
गोरखपुर: गोरखपुर जिले के बड़हलगंज थाने में तैनात दीवान ने अपने ही थाने में रखी 17 बाइक चोरी करा दी. यह सभी बाइक लावारिश थी. जैसे ही इस घटना की पोल खुली पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया. तुरंत ही जांच शुरू की गई मंगलवार शाम तक सभी 17 बाइकों को बरामद कर लिया गया. इस मामले में पुलिस ने आरोपी दीवान जितेंद्र गौड़ और बाइक खरीदने वाले व्यापारी विवेक निगम को गिरफ्तार किया है. दोनों पर चोरी और साजिश का केस दर्ज किया गया. मंगलवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया.
इस मामले पर इंस्पेक्टर बड़हलगंज मधुपनाथ मिश्र ने बताया कि 16 अगस्त 2022 को थाना परिसर में 78 लावारिस बाइकों की नीलामी की गई थी. इस नीलामी में आरोपी व्यापारी विवेक निगम ने भी बोली लगाई थी. उसने नीलामी में एक लाख से अधिक रुपया देकर 25 बाइक खरीदी.
सोमवार रात आरोपी व्यापारी विवेक निगम, दीवान जितेंद्र गौड़ की मौजूदगी में ट्रैक्टर पर लादकर बाइक ले जा रहा था. रात में ड्यूटी पर तैनात दरोगा फहीम वारिश खां ने ट्रैक्टर रोक कर चेक किया. जिसमे पांच गाड़ियां बिना नीलामी की मिली. उन्होंने इसकी सूचना कोतवाल को दी. जिसके बाद थाने में हड़कंप मच गया.
जांच में पाया गया कि 17 बाइक बिना नीलामी वाली थाने से गायब थी. जिसके बाद पुलिस व्यापारी विवेक के गोदाम पर छापा मारा. जहां नीलामी की खरीदारी के अलावा चोरी कर उठाई गई 17 बाइक बरामद हुई.
इसके बाद पुलिस ने 17 बाइक बरामद कर व्यापारी विवेक को गिरफ्तार कर लिया. विवेक ने बताया कि इस काम में उसकी मदद थाने के दीवान जितेंद्र गौड़ ने की थी. उसकी मौजूदगी में वह गाड़ियां ले गया था. पुलिस ने इसके बाद दीवान जितेंद्र को भी गिरफ्तार कर लिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story