
x
60 पुलिसकर्मियों की तैनाती
Dubai. दुबई। छिपे वासेपुर के कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के नेटवर्क पर धनबाद पुलिस की कार्रवाई जारी है। शहर में उसके मददगारों और गुर्गों के ठिकाने पर 9 घंटे तक चली रेड के दौरान 17 लाख 34 हजार 900 रुपए नकद, एक पिस्टल, 47 जिंदा कारतूस, 70 जमीन-जायदाद की डीड, बैंक दस्तावेज, दो लैपटॉप और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
धनबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान परवेज खान, सैफ आलम, तौशिफ आलम और इम्तियाज अली के रूप में हुई है। ये सभी प्रिंस खान के लिए 'स्लीपर सेल' की तरह काम कर रहे थे और उसके लिए हवाला, मनी लॉन्ड्रिंग, जमीन कब्जा और रंगदारी वसूली जैसे अवैध कारोबार को अंजाम देते थे। कुछ अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया था, जिन्हें पूछताछ के बाद फिलहाल छोड़ दिया गया है।
एसएसपी ने बताया कि छापेमारी के दौरान पुलिस की विशेष टीम ने करीब 60 पुलिसकर्मियों की तैनाती की थी। बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के वासेपुर और अन्य इलाकों में एक साथ अभियान चलाया गया। पुलिस को पूछताछ में 100 से अधिक नामों की जानकारी मिली है, जो भय के कारण आज भी प्रिंस खान को आर्थिक सहायता पहुंचा रहे हैं।
पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी उगाही से मिली रकम को डिजिटल माध्यम और यूएसडीटी (क्रिप्टो करेंसी) के जरिए दुबई में बैठे प्रिंस खान तक पहुंचाते थे। एसएसपी ने कहा कि यह नेटवर्क संगठित अपराध के रूप में सक्रिय था, जो जमीन कारोबार से लेकर हवाला तक फैला हुआ था।
बता दें कि प्रिंस खान झारखंड का मोस्ट वांटेड अपराधी है, जिसने पिछले चार वर्षों से दुबई में पनाह ले रखी है। उसके खिलाफ झारखंड पुलिस के अनुरोध पर इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है। वह हत्या और रंगदारी वसूली के कई मामलों में वांछित है और अक्सर सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर वारदातों की जिम्मेदारी लेता रहा है।
Tagsप्रिंस खानवासेपुरधनबाद पुलिसगुर्गे गिरफ्तार17 लाख बरामद70 डीडहवालामनी लॉन्ड्रिंगदुबईसंगठित अपराधरेड कॉर्नर नोटिसस्लीपर सेलरंगदारीबैंक दस्तावेजपिस्टलकारतूसझारखंड मोस्ट वांटेडडिजिटल ट्रांजेक्शनयूएसडीटीलैपटॉपजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





