भारत

17 आईपीएस अधिकारियों का किया गया तबादला

jantaserishta.com
24 Oct 2022 4:05 PM IST
17 आईपीएस अधिकारियों का किया गया तबादला
x
जानें नाम.
गांधीनगर (आईएएनएस)| चुनाव आयोग द्वारा राज्य विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले गुजरात सरकार ने 17 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) राज कुमार ने एक आदेश के माध्यम से आईपीएस पीयूष पटेल को सूरत-रेंज का पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) नियुक्त किया।
राजकोट रेंज के पुलिस महानिरीक्षक संदीप सिंह का तबादला कर उन्हें वडोदरा रेंज का आईजीपी नियुक्त किया गया है। अहमदाबाद शहर के संयुक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) एम.ए. चावड़ा का तबादला कर जूनागढ़ रेंज का पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है।
सूरत रेंज के आईजीपी डीएस पांडियन राजकुमार का तबादला कर उन्हें अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (रेलवे) नियुक्त किया गया है, खुर्शीद अहमद को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (योजना और आधुनिकीकरण) गांधीनगर के रूप में नियुक्ति, अजय चौधरी को संयुक्त पुलिस आयुक्त सूरत (विशेष शाखा) के रूप में नियुक्त किया गया है।
अशोक यादव को आईजीपी राजकोट रेंज नियुक्त किया गया है, उनकी जगह गौतम परमार को आईजीपी भावनगर रेंज बनाया जाएगा। आरवी असारी को पुलिस उप महानिरीक्षक (खुफिया-2) और नीरजकुमार बडगुजर को अहमदाबाद शहर का अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सेक्टर-2 नियुक्त किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story