भारत

16 YouTube चैनल ब्लॉक, देश विरोधी कंटेंट का लगा आरोप

jantaserishta.com
25 April 2022 7:04 PM IST
16 YouTube channel blocks, these allegations were made
x
पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली: सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित दुष्प्रचार फैलाने को लेकर 16 YouTube (16 YouTube news channels) समाचार चैनलों को ब्लॉक कर दिया है. इनमें 10 चैनल भारतीय और 6 पाकिस्तान बेस्ड YouTube चैनल थे. IT नियम, 2021 के तहत इमरजेंसी शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए इन्हें ब्लॉक किया गया है.

मंत्रालय का कहना है कि ये सभी YouTube चैनल भारत में दहशत पैदा करने, सांप्रदायिक विद्वेष भड़काने और सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने के लिए झूठी, असत्यापित जानकारी फैला रहे थे. ब्लॉक किए गए YouTube समाचार चैनलों की दर्शकों की संख्या 68 करोड़ से अधिक थी.
एक समुदाय को आतंकवादी के रूप में दिखाया गया
सरकार ने कहा कि किसी भी डिजिटल समाचार प्रकाशक ने आईटी नियम, 2021 के नियम 18 के तहत मंत्रालय को आवश्यक जानकारी नहीं दी थी। मंत्रालय ने कहा कि भारत के कुछ YouTube चैनलों द्वारा प्रकाशित सामग्री में एक समुदाय को आतंकवादी के रूप में दिखाया गया है. इसके अलावा विभिन्न धार्मिक समुदायों के सदस्यों के बीच घृणा को बढ़ावा दिया गया. इस तरह की सामग्री से सांप्रदायिक वैमनस्य पैदा करने और सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश थी।
पाकिस्तान में स्थित YouTube चैनलों को भारतीय सेना, जम्मू और कश्मीर और भारत के विदेशी संबंधों जैसे विभिन्न विषयों पर भारत के बारे में झूठे समाचार पोस्ट करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था.
पहले भी हुई है कार्रवाई
गौरतलब है कि ये पहली घटना नहीं है, बल्कि देश की सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए सरकार ने बीच-बीच में कई और यूट्यूब चैनल ब्लॉक किए हैं. पिछले दिनों मंत्रालय ने IT Rules 2021 के तहत इमरजेंसी पावर का इस्तेमाल करते हुए 22 YouTube चैनल्स, तीन Twitter अकाउंट, एक फेसबुक अकाउंट और एक न्यूज वेबसाइट को ब्लॉक किया. इन अकाउंट्स और चैनल्स का इस्तेमाल संवेदनशील और भारत की सुरक्षा, विदेश नीति और पब्लिक ऑर्डर से जुड़े मामलों में फेक न्यूज और सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलान के लिए किया जा रहा था. ब्लॉक किए गए YouTube चैनल्स के पास कुल 260 करोड़ व्यूअरशिप थी.
वर्ष 2021 में भी सरकार ने देश के लिए खिलाफ पाकिस्तानी दुष्प्रचार अभियान को लेकर बड़ी कार्रवाई की थी. देश के खिलाफ प्रोपेगेंडा कर रहे 20 यूट्यूब चैनलों को सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने ब्लॉक कर दिया था.
अपने अलग-अलग आदेशों में मंत्रालय ने Youtube को 20 चैनलों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया था. यह ऑपरेशन खुफिया एजेंसियों और सूचना और प्रसारण मंत्रालय के बीच समन्वित प्रयास के बाद किया गया था. जिन यूट्यूब चैनलों और वेबसाइट को देश में ब्लॉक किया गया था वे पाकिस्तान से संचालित एक नियोजित दुष्प्रचार नेटवर्क से संबंधित थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story