भारत

16 वर्षीया छात्रा का अपहरण, चचेरे भाई ने किया दुष्कर्म

jantaserishta.com
25 Jan 2022 8:08 PM IST
16 वर्षीया छात्रा का अपहरण, चचेरे भाई ने किया दुष्कर्म
x
पढ़े पूरी खबर

मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां थाने के एक गांव की 16 वर्षीया छात्रा का उसी के चचेरे भाई ने रविवार शाम अगवा कर लिया। उसे घर से जबरन कोरलहिया ले गया। वहां शादी करने के लिए दबाव डाला, छात्रा ने भाई से शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद वहीं एक घर में बंदकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

छात्रा के परिवार वालों ने खोजबीन की तो चचेरा भाई गायब था। समाज के लोगों ने भी युवक के परिवार पर दबाव डाला। तब उसने छात्रा को बोचहां में लाकर छोड़ दिया। वह घर पहुंची। दोपहर एक बजे छात्रा और उसकी मां महिला थाने पहुंची। वहां छात्रा के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई।
आरोपित युवक घर छोड़कर फरार हो गया है। बोचहां थाने की पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। थाने पर बात करते हुए छात्रा ने कहा उसके साथ चचेरे भाई ने जबरन दुष्कर्म किया है। उसे सजा मिले, इसके लिए अंतिम दम तक लड़ाई लड़ेगी।

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story