भारत
पिता की हवस का शिकार हुई 16 साल की बेटी, आपबीती सुनकर पुलिस भी हैरान
jantaserishta.com
26 Oct 2024 4:45 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
आरोपी गिरफ्तार.
सहारनपुर: देश में नवजात बच्चियों से लेकर बूढ़ी महिलाओं तक के रेप के मामले आए दिन आते हैं. कई मामलों में परिवार के अंदर रहते हुए भी वह सुरक्षित नहीं होतीं. हाल में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से ऐसा ही भयानक मामला सामने आया है. यहां एक एक 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ कई बार दुष्कर्म हुआ. हैरानी की बात है कि लड़की के साथ दरिंदगी करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका अपना पिता था.
लड़की ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई तो ये मामला सामने आया. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने बताया कि लड़की की मां की एक दशक पहले मौत हो गई थी. गुरुवार को पीड़िता थाने पहुंची और उसने आरोप लगाया कि उसके पिता ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया. जब वह विरोध करती थी, तो वह उसके साथ मारपीट करता था.
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसने घटना के बारे में अपने परिजनों को बताया था. इसके बाद पंचायत ने उसके पिता को चेतावनी दी थी. लेकिन वह फिर भी नहीं रुका और उसने उसके साथ बलात्कार करना जारी रखा.
लड़की की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई और पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया. जैन ने कहा, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है.
बता दें कि ये कोई अपने तरह का पहला मामला नहीं है. ऐसे मामले पहले भी आते रहे हैं.बीते सितंबर माह में उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से रेप का एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया था. जहां एक दो नाबालिग लड़कियों को उनका सौतेला पिता अपनी हवस का शिकार बना रहा था. इस मामले की जानकारी होने पर आरोपी की पत्नी ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





