Top News

15 साल की लड़की पर 16 साल के लड़के ने तेजाब फेंका, लोगों ने आरोपी को दबोचा

28 Jan 2024 3:11 AM GMT
15 साल की लड़की पर 16 साल के लड़के ने तेजाब फेंका, लोगों ने आरोपी को दबोचा
x

नई दिल्ली: दिल्ली में तेजाब कांड हुआ है। यहां 15 साल की एक नाबालिग लड़की पर 16 साल के एक लड़के ने तेजाब फेंक दिया है। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है। पुलिस के मुताबिक, घटना दिल्ली के बुराड़ी इलाके की है। पुलिस ने बताया कि लड़की पर तेजाब फेंकने के बाद लड़के …

नई दिल्ली: दिल्ली में तेजाब कांड हुआ है। यहां 15 साल की एक नाबालिग लड़की पर 16 साल के एक लड़के ने तेजाब फेंक दिया है। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है। पुलिस के मुताबिक, घटना दिल्ली के बुराड़ी इलाके की है। पुलिस ने बताया कि लड़की पर तेजाब फेंकने के बाद लड़के को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि एसिड अटैक की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी और आरोपी को पकड़ लिया गया था।

पुलिस के मुताबिक, इस लड़के का किसी अन्य लड़की से विवाद हुआ था। इसके बाद वो काफी तनाव में था। लड़की से विवाद के बाद उसने गुस्से में आकर किसी अन्य लड़की पर तेजाब फेंक दिया। पुलिस ने इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 326B और 341 के तहत केस दर्ज किया है।

    Next Story