भारत
बाल गृह से 16 वर्षीय लड़का लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश
jantaserishta.com
12 Sept 2025 11:46 AM IST

x
मचा हड़कंप.
मुंबई: मुंबई के मानखुर्द इलाके में स्थित एक बाल गृह से 16 साल के एक नाबालिग लड़के के लापता होने की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। इस मामले में ट्रॉम्बे पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और बच्चे की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, घटना की जानकारी बाल गृह के सुरक्षा गार्ड ने ट्रॉम्बे पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई शिकायत में दी। गार्ड ने बताया कि वह दोपहर 4:00 बजे अपनी ड्यूटी पर आया था। उस समय उपस्थिति जांच में बाल गृह में 71 बच्चे मौजूद थे। इसके बाद बच्चों को नाश्ता दिया गया और उन्हें परिसर में खेलने की इजाजत दी गई। शाम 6:00 बजे दोबारा उपस्थिति जांच की गई, जिसमें सभी बच्चे मौजूद पाए गए। लेकिन, रात 9:30 बजे की अंतिम गिनती के दौरान एक 16 वर्षीय लड़के के गायब होने का पता चला।
पुलिस के अनुसार, बाल गृह के कर्मचारियों ने तुरंत परिसर की तलाशी ली। लेकिन, बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को सूचित किया गया। ट्रॉम्बे पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और आसपास के इलाकों में बच्चे की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की है और बाल गृह के कर्मचारियों व अन्य बच्चों से पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि बच्चा कब और कैसे लापता हुआ।
पुलिस ने यह भी बताया कि बच्चे के लापता होने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। इसके अलावा, यह संदेह भी जताया जा रहा है कि वह खुद परिसर से बाहर निकल गया हो या किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ गया हो। स्थानीय निवासियों और सामाजिक संगठनों ने भी इस घटना पर चिंता जताई है और बाल गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
Tagsमुंबई के मानखुर्द बाल गृह से 16 वर्षीय लड़का लापतामानखुर्द बाल गृहबाल गृह16 year old boy missing from Mumbai's Mankhurd Children's HomeMankhurd Children's HomeChildren's Home
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





