भारत

16 साल के लड़के ने दी जान, इस कारण तनाव में था

jantaserishta.com
19 Dec 2022 12:32 PM IST
16 साल के लड़के ने दी जान, इस कारण तनाव में था
x
DEMO PIC | न्यूज़ क्रेडिट:आजतक
डिविजनल स्पोर्ट्स गेम हारने के बाद कथित तौर पर खुदकुशी कर ली.
नई दिल्ली: महाराष्ट्र में 16 साल के एक नाबालिग ने डिविजनल स्पोर्ट्स गेम हारने के बाद कथित तौर पर खुदकुशी कर ली. यह घटना नागपुर की है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कक्षा दसवीं के छात्र ने 16 दिसंबर को हुए डिविजनल गेम्स के दौरान दौड़ में हिस्सा लिया था. लेकिन इस दौरान उसे हार का सामना करना पड़ा था.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके बाद से वह लगातार तनाव में था. वह हताश ही रहता था. शनिवार शाम को उसने पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली थी.
हिंगना पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी का कहना है कि ऐसा लग रहा है कि वह डिविजनल गेम्स में हारने की वजह से बहुत परेशान था. हमने इस संबंध में दुर्घटनावश हुई मौत का मामला दर्ज किया है और जांच जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story