
x
नई दिल्ली: दिल्ली के मधु विहार इलाके में 11वीं क्लास के एक छात्र ने खुदकुशी कर ली। पुलिस के मुताबिक छात्र अपने माता-पिता की उम्मीदों को पूरा नहीं कर पाने से निराश था। मधु विहार पुलिस स्टेशन को शनिवार सुबह 7.06 बजे पीसीआर कॉल मिली, जिसमें चंदर विहार इलाके में आत्महत्या की घटना के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस की एक टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची, जहां उन्होंने लड़के को बाथरूम में खिड़की की रॉड से बंधी रस्सी से लटका पाया।
पुलिस ने कहा कि मृतक अंकित ने सुसाइड नोट में पढ़ाई का जिक्र करते हुए माता-पिता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरने पर गहरी निराशा व्यक्त की थी। अंकित के पिता आर्किटेक्ट हैं। उसकी बड़ी बहन दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





