भारत
'16 आरडीएक्स आईईडी लगाए हैं', विधानसभा को फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली
jantaserishta.com
25 March 2026 12:48 PM IST

x
जांच जारी.
नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी भरा मैसेज भेजा गया है। इसमें कहा गया है कि दिल्ली विधानसभा में 16 आरडीएक्स आईईडी लगाए हैं। धमकी के बाद दिल्ली पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया, "ईमेल में दावा किया गया है कि दिल्ली विधानसभा में बम लगाए गए हैं और दोपहर 1:40 बजे धमाका करने की योजना है। मेल भेजने वाला खुद को कोयंबटूर का बताता है और कहता है कि वह और उसके साथी पहले एक राजनीतिक पार्टी (डीएमके) के समर्थक थे। लेकिन अब वे खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।"
पुलिस के अनुसार, धमकी देने वालों ने अपने मैसेज में कहा है कि जिन नेताओं को उन्होंने सपोर्ट किया, उन्हें ही बाद में गिरफ्तार करवा दिया गया। वे यह भी कहते हैं कि जब उन्होंने इस बात को सामने लाने की कोशिश की, तो मीडिया और अदालतों से उन्हें कोई मदद नहीं मिली।
तथाकथित ईमेल में आगे दावा किया गया है कि उनके पास सीमित संसाधन थे, लेकिन निराश होकर उन्होंने दिल्ली विधानसभा को निशाना बनाया है। साथ ही, उन्होंने चेतावनी दी है कि लोगों को वहां से हटा लिया जाए क्योंकि वे संपत्ति को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। दिल्ली पुलिस के अनुसार, अंत में धमकी भरे ईमेल में कुछ विवादित और उग्र नारे भी लिखे गए हैं।
बता दें कि दो दिनों में यह दूसरी बार है, जब बम धमाके की धमकी मिली है। इससे पहले, मंगलवार को दिल्ली विधानसभा और उसके स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को ईमेल के जरिए धमकियां मिली थीं, जिनमें विधानसभा परिसर में संभावित बम धमाके की चेतावनी दी गई थी। विधानसभा के पास स्थित विधानसभा मेट्रो स्टेशन को भी इसी तरह की धमकी मिली थी। ये धमकी भरे ईमेल मंगलवार सुबह भेजे गए थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





