
x
बड़ा एक्शन.
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर में पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. एसएसपी सुशील कुमार ने एक साथ 16 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है. कार्रवाई में सरैया थाना के 3 पुलिस पदाधिकारी और 4 चौकीदार शामिल हैं. वहीं पुलिसलाइन में तैनात 9 ऐसे पुलिसकर्मी भी सस्पेंड किए गए हैं जो लंबे समय से बिना सूचना ड्यूटी से गायब थे.
सरैया थाना निरीक्षण के दौरान दारोगा रमेश कुमार शर्मा, शंकर कुमार सुमन और शांति प्रकाश कुजूर को निलंबित किया गया. इसी तरह चौकीदार रंजीत कुमार, सुनील कुमार, राजकिशोर कुमार और महेंद्र राय को सामान्य जीवन यापन भत्ता पर निलंबित किया गया.
इसके अलावा नगर थाना के दारोगा संतोष कुमार, जीतेंद्र कुमार, शिव नारायण यादव, महिला सिपाही आरती कुमारी, गरिमा सुधा, प्रियंका कुमारी, उषा किरण, चालक विक्रम कुमार और अरुण कुमार महतो को भी बिना सूचना ड्यूटी से गायब रहने के कारण सस्पेंड कर दिया गया है. एसएसपी ने कहा कि लापरवाह और माफियाओं से जुड़े पुलिसकर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा. जो ड्यूटी पर नहीं लौटेंगे, उन्हें बर्खास्त भी किया जा सकता है.
Tagsमुजफ्फरपुरमुजफ्फरपुर न्यूज़मुजफ्फरपुर पुलिसनिलंबितMuzaffarpurMuzaffarpur NewsMuzaffarpur PoliceSuspended
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





