
x
क्वेटो (आईएएनएस)| केंद्रीय इक्वाडोर के चिम्बोराजो प्रांत के अलौसी कैंटन में हुए भूस्खलन में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए। जोखिम प्रबंधन सचिवालय ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, सात लोग अभी भी लापता हैं। रविवार की रात शहर में आई आपदा से 500 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और अनगिनत घर नष्ट हो गए हैं। स्ट्रीट लाइट बंद है।
सचिवालय ने कहा, परिवहन सेवा पूर्ण रूप से ठप हो गई है।
खोज और बचाव दल को मौके पर भेज दिया गया है।
प्रेसीडेंसी के संचार सचिवालय ने एक बयान में कहा, जिन लोगों ने अपना घर खो दिया है, उनके लिए अस्थायी आवास और स्लीपिंग किट की व्यवस्था की गई है।
बयान में कहा गया है कि जोखिम प्रबंधन सचिवालय सशस्त्र बलों और सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ-साथ स्थानीय पुलिस और अग्निशमन विभागों के साथ राहत प्रयासों का समन्वय कर रहा है।
Tagsकेंद्रीय इक्वाडोरचिम्बोराजो प्रांतअलौसी कैंटनभूस्खलन16 मौतCentral EcuadorChimborazo ProvinceAlausi Cantonlandslide16 dead
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





