भारत

लड़की के पेट से निकाला गया 16 किलो का ट्यूमर...छह घंटे तक चली सर्जरी...जाने कैसी है हालत

jantaserishta.com
22 March 2021 9:08 AM IST
लड़की के पेट से निकाला गया 16 किलो का ट्यूमर...छह घंटे तक चली सर्जरी...जाने कैसी है हालत
x
चलने में भी समस्या हो रही थी...

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal) में एक प्राइवेट हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने कमाल का काम किया है और एक लड़की के पेट से 16 किलोग्राम का ट्यूमर (16-Kilogram Tumour) बाहर निकाला है. डॉक्टरों ने रविवार को 6 घंटे तक चली सर्जरी के बाद 20 साल की लड़की के पेट से 16 किलोग्राम का ट्यूमर निकाला है.

हॉस्पिटल के मैनेजर देवेंद्र चंदोलिया ने बताया कि लड़की के ओवरी के पास ट्यूमर था और सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी हो गई है. लड़की की हालत अब स्थिर है. उन्होंने बताया, 'लड़की मध्य प्रदेश के राजगढ़ के रहने वाली है और दो दिन पहले वह अस्पताल आई थी. उसका ट्यूमर बहुत बड़ा था और उसे खाना खाने के अलावा चलने में भी समस्या हो रही थी. इस ट्यूमर को डिम्बग्रंथि ट्यूमर (Ovarian Tumour) के रूप में जाना जाता है. लड़की का वजन 48 किलोग्राम था और ट्यूमर का वजन 16 किलोग्राम था.'
समय रहते नहीं होता ऑपरेशन तो बढ़ जाता खतरा
देवेंद्र चंदोलिया ने बताया कि अगर समय रहते ट्यूमर को नहीं हटाया जाता तो खतरा बढ़ जाता और लड़की के पेट से ट्यूमर (Tumour) को सर्जरी के जरिए निकालने की संभावना कम हो जाती. उन्होंने बताया, 'सर्जरी लगभग छह घंटे तक चली (6-hour Long Surgery) और लड़की अब खतरे से बाहर है.'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story