भारत

16 अवैध फैक्ट्रियां सील, हिंडन नदी में डाला जा रहा था गंदा पानी

jantaserishta.com
31 May 2023 3:45 PM IST
16 अवैध फैक्ट्रियां सील, हिंडन नदी में डाला जा रहा था गंदा पानी
x

DEMO PIC 

गारमेंट और डाईंग का होता है काम.
नोएडा (आईएएनएस)| हिंडन नदी में प्रदूषण फैलाने वाली अवैध फैक्ट्रियों पर क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सख्त कार्यवाही की है। विभाग ने 16 अवैध फैक्ट्रियों को मौके पर जाकर सील किया। ये सभी फैक्ट्रियां नोएडा के गांव बेहलोलपुर में चल रही थी।
क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि मंगलवार को इसकी शिकायत मिली थी। जिसके बाद मौके पर जाकर निरीक्षण किया। बुधवार सुबह पांच बजे सबसे पहले इनके बिजली के कनेक्शन कांटे गए फिर अभियान चलाकर इन फैक्ट्रियों को सील किया गया।उन्होंने बताया कि जनपद के किसी गांव में अवैध रूप से जो भी फैक्ट्रियां चल रही हैं। उन सभी को सील किया जाएगा। साथ ही जुर्माना और कानूनी कार्यवाही भी की जाएगी। ऐसे में वो या तो स्वयं फैक्ट्रियां बंद कर ले। अन्यथा एनजीटी के नियमों की अवहेलना करने पर फैक्ट्रियों को सील किया जाएगा।
दरअसल, पर्यावरण विद विक्रांत तोंगड़ ने बताया कि उनको हिंडन नदी में बढ़ते प्रदूषण की जानकारी मिली। जिसके बाद उन्होंने गांव बेहलोलपुर में जाकर नदी के आसपास का निरीक्षण किया। उन्होंने देखा कि यहां डाईंग का जहरीला रंग बिरंगा पानी नदी में सीधे बिना ट्रीट किए प्रवाहित किया जा रहा है। इसकी शिकायत उन्होंने प्रदूषण विभाग से की।
जिसको लेकर मंगलवार को इस मुद्दे को लेकर एक बैठक कलेक्ट्रेट में डीएम के साथ की गई। डीएम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रदूषण विभाग को एक्शन लेने के निर्देश दिए। जिसके बाद ये कार्यवाही की गई। उन्होंने बताया कि हिंडन नदी के किनारे बहलोलपुर गांव में ऐसी इंडस्ट्री की संख्या 50 से ज्यादा है। लेकिन वो गांव में अलग-अलग स्थानों पर है। किनारों पर 16 इंडस्ट्री थी। बता दे हिंडन नदी गाजियाबाद नोएडा होते हुए यमुना नदी में मिलती है। प्रदूषण की वजह से यमुना का पानी भी निरंतर प्रदूषित हो रहा है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक महीने हिंडन नदी के प्रदूषण में बढ़ोतरी में हो रही थी। ऐसे में इस तरह की कार्यवाही होना जरुरी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story