भारत
जम्मू-कश्मीर के 16 उम्मीदवारों ने पास की यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा
jantaserishta.com
24 May 2023 12:19 PM IST

x
जम्मू (आईएएनएस)| इस साल जम्मू-कश्मीर से 16 उम्मीदवारों ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की चयन सूची में जगह बनाई है। यूपीएससी ने मंगलवार को रिजल्ट घोषित किया। इस वर्ष, 933 उम्मीदवारों 320 महिलाओं और 613 पुरुषों को सफल घोषित किया गया।
इस साल जम्मू-कश्मीर से चुने गए 16 उम्मीदवारों में अनंतनाग जिले के दूरू इलाके के वसीम अहमद भट को 7वीं रैंक मिली है। भट ने 2021 में 225वीं रैंक हासिल किया था। 25 वर्षीय भट ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) श्रीनगर से बी.टेक (सिविल इंजीनियरिंग) किया।
पुंछ जिले की परसेनजीत कौर ने 11वीं रैंक हासिल की है, जबकि नितिन सिंह (रैंक 32), नवीद अहसान भट (रैंक 84), अंबिका रैना (रैंक 164), नवनीत सिंह (रैंक 191), मनन भट (रैंक 231), अर्जुन गुप्ता (रैंक 228), मणिल बेजोत्रा (रैंक 314), द्वारिका गांधी (रैंक 505), इरफान चौधरी (रैंक 476), अंजीत सिंह (रैंक 565), अभिनंदन सिंह (रैंक 749), निम्रांशु हंस (रैंक 811), इरम चौधरी (रैंक 852) और आदेश बसनोत्रा (रैंक 888) को भी अंतिम चयन सूची में शामिल किया गया है।
Tagsजम्मू-कश्मीरजम्मू-कश्मीर न्यूज़यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षायूपीएससीJammu-KashmirJammu-Kashmir NewsUPSC Civil Services ExamUPSC
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





