भारत
गाजियाबाद में 16 ब्लैक स्पॉट, पुलिस और परिवहन विभाग ने किया निरीक्षण
jantaserishta.com
14 Feb 2023 10:42 AM IST

x
फाइल फोटो
गाजियाबाद (आईएएनएस)| गाजियाबाद में 16 ब्लैक स्पॉट हैं। साल 2019, 2020 और 2021 में सबसे ज्यादा सड़क हादसे इन्हीं 16 प्वाइंट्स पर हुई हैं। इन प्वाइंट्स पर हादसों की क्या वजह है, ये जानने के लिए ट्रैफिक पुलिस, पीडब्ल्यूडी और परिवहन विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को मेरठ तिराहा से मुरादनगर गंगनहर तक दौरा किया और रिपोर्ट तैयार की। इन ब्लैक स्पॉट्स को कैसे खत्म किया जा सकता है। इस पर भी मंथन हुआ है। एडीसीपी (ट्रैफिक) रामानंद कुशवाहा ने बताया कि इन प्वॉइंट्स पर दीर्घकालिक एवं लघुकालिक एक्शन लेने की जरूरत है। जिससे इन स्थानों को ब्लैक स्पॉट्स के रूप में समाप्त कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है।
जिन 16 ब्लैक स्पॉट का सर्वे किया गया है, उनमें घूकना मोड़, दुहाई गांव पुल के नीचे, इट्स कट, सैंथली कट और हनुमान मंदिर कट, ऑर्डिनेंस फैक्ट्री कट मुरादनगर, जलालपुर कट, मुरादनगर बंबा कट, गंगनहर मुरादनगर शामिल हैं। इन सभी प्वॉइंट्स पर परिवहन विभाग और ट्रैफिक विभाग की टीम ने सर्वे किया है और यह पता लगाने की कोशिश की है कि इनमें क्या-क्या खामियां हैं। उन सभी खामियों को नोट किया गया है और उसी के हिसाब से इनमें बदलाव किए जाएंगे, ताकि एक्सीडेंट के आंकड़ों में कमी आए। कई ऐसे कट और कई ऐसे मोड़ हैं, जहां यूटर्न की बेहद जरूरत है।
Tagsगाजियाबादगाजियाबाद न्यूज़गाजियाबाद पुलिसब्लैक स्पॉटगाजियाबाद 16 ब्लैक स्पॉटGhaziabadGhaziabad NewsGhaziabad PoliceBlack SpotGhaziabad 16 Black Spot
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





