भारत
पिछले 5 वर्षो में 159 भारतीयों ने ली पाकिस्तानी नागरिकता
jantaserishta.com
26 Feb 2023 6:05 PM IST

x
इस्लामाबाद (आईएएनएस)| पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने विवाह और पारिवारिक संबंधों सहित विभिन्न कारणों से पांच वर्षो के दौरान 214 विदेशियों को नागरिकता प्रदान की है। मीडिया की खबरों में रविवार को यह जानकारी दी गई। समा टीवी ने बताया कि आधिकारिक दस्तावेजों के अनुसार, पिछले पांच वर्षो में 214 विदेशियों को पाकिस्तानी नागरिकता दी गई थी। दस्तावेजों के अनुसार, 214 में से 159 भारतीय शामिल हैं।
दस्तावेजों से पता चलता है कि दो भारतीयों को पिछले महीने पाकिस्तानी नागरिकता मिली थी, जबकि 55 को 2019 में, 43 को 2018 में, 27 को 2021 और 18 को 2022 में और 18 को पिछले साल राष्ट्रीयता दी गई थी।
समा टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने यह भी खुलासा किया कि मंजूरी के लिए मंत्रालय के पास अभी भी हजारों आवेदन लंबित हैं।
अधिकारियों ने कहा कि विवाह, पारिवारिक संबंध, पेशे या लंबे समय से पाकिस्तान में रहने के कारण इन विदेशी लोगों को नागरिकता दी गई थी।
दस्तावेजों से आगे पता चला कि पाकिस्तानी अधिकारियों ने 11 अफगानी नागरिकों को पाकिस्तानी नागिरकता प्रदान की है। 2022 में 4, 2021 में 1, 2020 में 3, 2019 में 2 और 2018 में 1 अफगानी नागरिक को नागरिकता दी गई।
पिछले पांच वर्षो में तीन चीनी नागरिकों को भी पाकिस्तानी राष्ट्रीयता प्रदान की गई, जबकि चार बांग्लादेशियों, एक इतालवी, एक स्विस, तीन अमेरिकी, दो कनाडाई और चार ब्रिटिश नागरिकों को इस अवधि के दौरान पाकिस्तानी नागरिकता दी गई।
समा टीवी ने बताया कि बर्मा, फिलीपीन, मोल्दोवा, किर्गिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और नेपाल के 20 से अधिक नागरिकों को भी इसी अवधि में पाकिस्तानी नागरिकता मिली।
Tagsपाकिस्तान गृह मंत्रालयपाकिस्तानभारतीयपाकिस्तानी नागरिकताPakistan Home MinistryPakistanIndianPakistani citizenship
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





