भारत

रामनवमी पर देवियों के दरबार डेढ़ लाख भक्त नतमस्तक

Shantanu Roy
20 Oct 2026 4:40 PM IST
रामनवमी पर देवियों के दरबार डेढ़ लाख भक्त नतमस्तक
x
Shimla. शिमला। नवरात्र मेलों के चलते भक्तों ने अष्टमी पर प्रदेश के चार शक्तिपीठों में मां के चरणों में 49.77 लाख का नकद चढ़ावा चढ़ाया है। सबसे अधिक श्रीनयनादेवी मंदिर में 18.73 लाख रुपए चढ़ावा प्राप्त हुआ है। सोमवार को रामनवमी पर माता के दर्शनों के लिए प्रदेश के शक्तिपीठों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। प्रदेश के पांच शक्तिपीठों में चिंतपूर्णी, ज्वाला जी, श्रीनयनादेवी, बज्रेश्वरी देवी व चामुंडा देवी मंदिर में एक लाख 21 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। मां के दर्शनों के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की लाइनें लगी रही।
शक्तिपीठों
में दिनभर मईया के जयकारे गूंजते रहे। चिंतपूर्णी मंदिर में अष्टमी पर नौ लाख 60 हजार 812 रुपए का नकद चढ़ावा प्राप्त हुआ है। मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने बताया कि रामनवमी पर 20 हजार भक्तों ने शीश नवाया।

चामुंडा देवी मंदिर में नवरात्र मेलों के चलते रामनवमी पर छह हजार श्रद्धालुओं ने मईया के चरणों में शीश नवाया। मंदिर में भक्तों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जगह-जगह पुलिस तैनात है। कांगड़ा स्थित ब्रजेश्वरी देवी मंदिर में अष्टमी पर मां के भक्तों ने सात लाख 64 हजार 152 रुपए नकद चढ़ावा चढ़ाया है। ब्रजेश्वरी देवी मंदिर के कार्यकारी मंदिर अधिकरी प्रकाश चंद ने बताया कि रामनवमी पर 21 हजार श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में शीश नवाया। श्रीनयनादेवी मंदिर में अष्टमी पर मां के चरणों में 18 लाख 73 हजार 175 रुपए नकद चढ़ावा चढ़ाया है। मंदिर अध्यक्ष धर्मपाल चौधरी ने बताया कि रामनवमीं पर 29 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। ज्वाला जी मंदिर में अष्टमी पर 13 लाख 79 हजार 45 रुपए का नकद चढ़ावा चढ़ाया है। मंदिर अधिकार अजय मंडयाल ने बताया कि रामनवमीं पर मंदिर में 45 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका।
Next Story