
x
मचा हड़कंप.
रांची (आईएएनएस)| लातेहार जिले के चंदवा में जनजातीय त्योहार सरहुल के मौके पर बांटे गए चना-गुड़ का प्रसाद खाकर लगभग डेढ़ सौ लोग बीमार पड़ गए। इनमें से 55 लोगों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों और क्लीनिकों में दाखिल कराना पड़ा। दो लोगों की स्थिति गंभीर होने के कारण रिम्स रांची लाया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि यह फूड प्वॉयजनिंग का मामला है।
बताया गया कि चंदवा प्रखंड की चेटर और सासंग पंचायत में सरहुल पर पूजा का आयोजन किया गया था। पूजा के बाद प्रसाद के रूप में लोगों को चना-गुड़ दिया गया था। इसके सेवन से शनिवार की सुबह से कई लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी। रविवार और सामवार होते-होते बड़ी संख्या में लोग बीमार हो गए। इसकी सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में भेजी गई। सौ से भी ज्यादा लोगों का इलाज गांव में लगाए कैंप में हुआ। 55 मरीजों को क्लिनिकों और अस्पतालों में दाखिल कराया गया। लातेहार जिले के सिविल सर्जन ने भी इलाके का दौरा किया। प्रसाद के रूप में बंटे चना और गुड़ का सैंपल लिया गया है। जांच पूरी होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
Tagsझारखंडझारखंड न्यूज़लातेहारफूड प्वॉयजनिंग150 बीमारJharkhandJharkhand NewsLateharfood poisoning150 ill
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





