भारत

भारत में लगे 150 करोड़ कोरोना टीके, रचा इतिहास

jantaserishta.com
7 Jan 2022 1:52 PM IST
भारत में लगे 150 करोड़ कोरोना टीके, रचा इतिहास
x

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने शुक्रवार को कोलकाता में चित्तरंजन राष्ट्रीय कैंसर संस्थान के दूसरे परिसर का उद्घाटन किया. इस मौके पर पीएम ने कोरोना पर भी बात की. पीएम मोदी ने बताया कि देश में अबतक कोरोना की 150 करोड़ वैक्सीन खुराक लगाई जा चुकी है. वह बोले कि कोरोना पिछले 100 साल की सबसे बड़ी महामारी है.

पीएम ने आगे कहा कि साल की शुरुआत देश ने 15 से 18 साल की उम्र के बच्चों के लिए वैक्सीनेशन से की है. इसके साथ साल के पहले महीने के पहले हफ्ते में ही 1.5 बिलियन वैक्सीन डोजेज़ का इतिहास रच दिया है. मोदी ने इसके लिए वैज्ञानिकों, वैक्सीन मैन्यूफैक्चरर्स हेल्थ सेक्टर से जुड़े लोगों का शुक्रिया किया.
आज भारत की वयस्क जनसंख्या में से 90 प्रतिशत से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की एक डोज लग चुकी है. सिर्फ 5 दिन के भीतर ही डेढ़ करोड़ से ज्यादा बच्चों को भी वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है. ये उपलब्धि पूरे देश की है, हर सरकार की है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story