भारत

150-200 झुग्गियों में लगी भयंकर आग, कई सिलेंडर फटे, 2 बच्चों की मौत, देखें वीडियो

jantaserishta.com
11 April 2021 6:49 PM IST
150-200 झुग्गियों में लगी भयंकर आग, कई सिलेंडर फटे, 2 बच्चों की मौत, देखें वीडियो
x
बच्चों की उम्र 2 से 3 साल के बीच बताई जा रही है.

नोएडा फेस-3 के बहलोलपुर इलाके में झुग्गियों में आग लगने की खबर आ रही है. जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 2 छोटे बच्चों की मौत हो गई है. पुलिस के मुताबिक ऐसा लगता है जब यह हादसा हुआ उस दौरान बच्चे सो रहे थे. उन्होंने बताया है कि बच्चों की पहचान नहीं हो पाई है. बच्चों की उम्र 2 से 3 साल के बीच बताई जा रही है.

जानकारी के मुताबिक नोएडा सेक्टर 63 के बहलोलपुर में बनाई गईं तकरीबन 150 से 200 झुग्गियों में रविवार को अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया. वहीं आग में झुलसने से 2 मासूम बच्चों की मौत हो गई है.
चश्मदीदों के मुताबिक इस आग में और कई लोग लापता हैं. बता दें कि प्रशासन मौके पर है और रेस्क्यू अभियान जारी है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह हादसा सिलेंडर फटने की वजह से हुआ है. यह इलाका काफी भीड़ भाड़ वाला है इसलिए दमकल विभाग की गाड़ियों को पहुंचने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी.
सब जल कर खाक हो चुका है. हालांकि आग पर भी काबू पाया जा चुका है, लेकिन दमकल की गाड़ियां अभी भी घटना स्थल पर मौजूद हैं. वहीं अब प्रशासन भी राख में जिंदगी तलाशने की कोशिशों में जुटा है. कोई और तो इस आग का शिकार नहीं हुआ, इसकी जांच चल रही है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story