भारत
जंगल में बंधक बनाकर 15 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो भी बनाया
jantaserishta.com
7 April 2023 2:01 PM IST

x
DEMO PIC
घटना का वीडियो वायरल करने का एक मामला प्रकाश में आया है.
सहारनपुर (आईएएनएस)| यूपी के सहारनपुर जिले के नागल थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म करने और घटना का वीडियो वायरल करने का एक मामला प्रकाश में आया है। पुलिस के संज्ञान में मामला आने के बाद केस दर्ज कर लिया गया है और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पीड़िता की मां ने अपनी शिकायत में कहा है कि उनकी नाबालिग बेटी को 13 मार्च को आनंद नाम का युवक उसके घर से जंगल में यह कहकर बुलाया था कि चारा लेने गई उसकी मां ने उसे वहां बुलाया है। जब वह उनके साथ जंगल में पहुंची तभी आरोपी ने अपने तीन साथी के साथ मिलकर उसे पकड़ लिया और बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। विरोध पर लड़की को जान से मारने और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
घटना का पता तब चला जब आरोपियों ने लड़की का अश्लील वीडियो वायरल कर दिया। पीड़िता ने वीडियो वायरल होने के आपबीती अपनी मां से सुनाई।
पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि पीड़िता के बयान पर गुरुवार को एक प्राथमिकी दर्ज की है, जिसमें चार व्यक्तियों को नामजद आरोपी बनाया गया है।
इस मामले में पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने कहा कि दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट की धाराओं के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। आरोपित आनंद, योगेश और गौरव को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार हैं। आगे जांच की जा रही है।
Tagsसहारनपुरसहारनपुर न्यूज़सहारनपुर पुलिससामूहिक दुष्कर्मSaharanpurSaharanpur NewsSaharanpur PoliceGang Rape
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





