भारत

हैवानियत: 15 साल की लड़की के साथ बार-बार बलात्कार, दो लोगों पर दरिंदगी के आरोप

jantaserishta.com
2 March 2025 8:14 AM IST
हैवानियत: 15 साल की लड़की के साथ बार-बार बलात्कार, दो लोगों पर दरिंदगी के आरोप
x

सांकेतिक तस्वीर

FIR दर्ज.
टीकमगढ़: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में शनिवार को दो लोगों के खिलाफ 15 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर बार-बार बलात्कार करने और किसी से शिकायत करने पर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें शेयर करने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है.
पुलिस अधिकारी पंकज शर्मा ने बताया कि शिकायत के अनुसार, एक साल पहले हवेली रोड स्थित एक होटल में लड़की के साथ बलात्कार किया गया था. शर्मा ने बताया, '20 से 22 साल के आरोपी रोहित साहू और विशाल साहू ने उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जारी करने की धमकी दी और कई बार उसका यौन उत्पीड़न किया.
लड़की ने आज अपने परिवार को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया.' मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में दो लोगों ने 19 वर्षीय एक महिला का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किया. फिलहाल पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही दोनों से पुलिस पूछताछ भी कर रही है.
थाना प्रभारी शिव सिंह यादव ने बताया कि घटना शुक्रवार तड़के जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर बैराड़ थाना क्षेत्र में हुई. इस घटना में शामिल दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. महिला रात करीब एक बजे शौच के लिए अपने घर से बाहर निकली थी, तभी उनमें से एक व्यक्ति ने उसका अपहरण कर लिया और उसे पास में ही दूसरे आरोपी के घर ले गया.
अधिकारी ने बताया कि दोनों ने महिला का यौन उत्पीड़न किया. वहीं, महिला किसी तरह घर लौटी और उसने अपने परिवार के सदस्यों को आपबीती सुनाई. यादव ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ अपहरण, सामूहिक बलात्कार और धमकाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. साथ ही आरोपियों से पूछताछ भी की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story