भारत

माता-पिता की हत्या के आरोप में 15 साल की लड़की गिरफ्तार, कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला

jantaserishta.com
30 March 2023 3:29 PM IST
माता-पिता की हत्या के आरोप में 15 साल की लड़की गिरफ्तार, कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला
x
फैली सनसनी.
बुलंदशहर (यूपी) (आईएएनएस)| बुलंदशहर पुलिस ने 15 साल की एक लड़की को उसके माता-पिता की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है, जिन्हें एक पखवाड़े पहले कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला गया था। नाबालिग लड़की ने हत्या करना कबूल कर लिया है। किशोरी ने पुलिस को बताया कि वह अपने माता-पिता के हिंसक व्यवहार से तंग आ चुकी थी। उसने कहा कि उसकी मां अक्सर उसके साथ मारपीट करती थी और एक व्यक्ति के साथ उसके अवैध संबंध भी थे। दंपति 15 मार्च को मृत पाए गए थे।
बुलंदशहर के एसएसपी श्लोक कुमार ने कहा, लड़की ने अपने माता-पिता को नींद की गोलियों की भारी खुराक देकर कुल्हाड़ी से हत्या करने की बात कबूल की है।
पुलिस ने नशे की व्यवस्था करने वाले युवक और गोलियां बेचने वाले दुकान मालिक को भी गिरफ्तार किया है।
अधिकारी ने कहा, यह एक कठिन मामला था, क्योंकि कोई सुराग नहीं था। परिवार के एक सदस्य के मोबाइल फोन की जांच करते समय, हमने पाया कि नाबालिग लड़की का दिसंबर में एक व्यक्ति के साथ बात हुई थी, लड़की ने नींद की गोलियों की व्यवस्था करने के लिए कहा था और उसने मना कर दिया था।
पुलिस ने कहा कि दोहरे हत्याकांड से दो दिन पहले उसने नींद की 20 गोलियों का पैकेट तैयार किया था। लड़की ने अपनी मां के लिए तैयार की गई चाय में पांच गोलियां और अपने 50 वर्षीय पिता के लिए दूध में 10 गोलियां मिलाईं। दंपति अपने घर के बाहर सोते थे, जबकि आरोपी और उसकी छोटी बहन घर के अंदर थे।
पुलिस ने कहा कि उस रात लड़की सीढ़ी के सहारे पड़ोसी की छत पर चढ़ गई और अपने घर के सामने आ गई, जहां उसने अपने माता-पिता के सिर पर कुल्हाड़ी मार कर उनकी हत्या कर दी और वापस जाकर सो गई।
लड़की को बुलंदशहर के किशोर गृह भेज दिया गया है, जबकि दो लोगों को स्थानीय अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। इसे घर में चारे के ढेर में छिपा रखा था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story