ट्रैक पर मालगाड़ी के 15 डिब्बे पटरी से उतरे, रेल सेवा पर असर

मथुरा: नॉर्थ सेंट्रल रेलवे के आगरा डिवीजन में मथुरा-पलवल रूट पर एक मालगाड़ी के कुछ डिब्बे पटरी से उतार गए हैं. जिसकी वजह से आगरा-दिल्ली रेल मार्ग पर यातायात बाधित है. मालगाड़ी के पटरी से उतरने के कारण रूट की 10 ट्रेनों को निरस्त किया गया है. वहीं, कई ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए गए हैं. घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी और आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे और जेसीबी की मदद से मालगाड़ी के डिब्बों को हटवाने का कार्य किया जा रहा है.
उत्तर मध्य रेलवे के मथुरा-पलवल मार्ग पर वृंदावन-भूतेश्वर के मध्य मालगाड़ी के 15 वैगन के अवपथन से तीनों लाइन(अप,डाउन एवं तीसरी लाइन)बाधित हैं। रिस्टोरेशन कार्य प्रगति पर है।आवश्यकतानुसार गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन/निरस्तीकरण/समय परिवर्तन किया जा रहा है। pic.twitter.com/xghwwyTzuW
— North Central Railway (@CPRONCR) January 22, 2022
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





