
x
नोएडा (आईएएनएस)| थाना सेक्टर 63 पुलिस 15,000 रुपए का इनामी वांछित अभियुक्त तरसेम सिंह पुत्र स्व0 गुरदीप सिंह मूल निवासी ग्राम बलखेडा थाना नानकमाता जिला ऊधमसिंह नगर उत्तराखण्ड हाल निवासी फ्लैट नं0 5 सृष्टि अपार्टमेंट, गांगुली बागन दक्षिण कलकत्ता को कैलाश हॉस्पिटल के पास सेक्टर 71, नोएडा से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से 1 लेपटॉप, 2 मोबाइल फोन व विदेशी करेंसी बरामद हुई है। पुलिस ने जानकारी दी है की अभियुक्त अपने साथियों के साथ मिलकर सीधे-साधे लोगों को बहकावे में लेकर विदेश में नौकरी दिलाने के नाम एवं फर्जी वीजा तैयार कर ठगी करके पैसा वसूल करने का कार्य करते थे। अभियुक्त के अन्य साथी पूर्व में ही जेल भेजे जा चुके हैं।
अभियुक्त भेष बदलकर अलग-अलग स्थानों पर अपराध करता था। कोलकाता, पश्चिम बंगाल, पंजाब, उधम सिंह नगर, दिल्ली, नोएडा सभी स्थानों पर रहकर लोगों को विदेश भेजकर नौकरी लगवाने के नाम से पासपोर्ट लेकर नकली वीजा बनवाने का काम पकड़ा गया अभियुक्त करता था और ये सभी मामले में मास्टरमाइंड भी था।
Tagsथाना सेक्टर 63 पुलिसनोएडानोएडा न्यूज़नोएडा पुलिसठगीPolice Station Sector 63NoidaNoida NewsNoida PoliceFraud
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





