भारत

15 हजार करोड़ के जीएससी फ्रॉड का मामला, अब तक 18 गिरफ्तार

jantaserishta.com
10 July 2023 10:12 AM IST
15 हजार करोड़ के जीएससी फ्रॉड का मामला, अब तक 18 गिरफ्तार
x
गिरफ्तारियां और भी बढ़ने की उम्मीद है।
नोएडा: गौतम बुद्ध नगर में 15 हजार करोड़ के जीएससी फ्रॉड में अब तक 15 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। रविवार को नोएडा के सेक्टर 20 थाना पुलिस ने तीन और लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया है। अब कुल पकड़े गए लोगों की संख्या 18 हो चुकी है। गिरफ्तारियां और भी बढ़ने की उम्मीद है।
नोएडा के थाना सेक्टर 20 पुलिस ने फर्जी जीएसटी फर्म चलाकर करोड़ों रूपयों की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के 3 शातिर अपराधी -- अमित उर्फ मोंटी उर्फ मोंटू, अजय उर्फ मिंटू और महेश को सेक्टर 11 रोहिणी दिल्ली बालाजी मंदिर के पास से गिरफ्तार किया है।
इनके कब्जे से 6 टैक्स इनवॉइस दस्तावेज, 7 मोबाइल फोन फर्जी, 3 आधार कार्ड एवं 2 कार बरामद की गई है। पूछताछ पर इन लोगों ने बताया कि तीनों ने अपने अन्य साथियों (जो पूर्व में 15 साथी थाना सेक्टर 20 पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये जा चुके है) के साथ मिलकर अज्ञात व्यक्तियों की पैन कार्ड पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर फर्म तैयार करके इन फर्मों की फर्जी टैक्स इनवॉइस बनाकर सरकार को मिलने वाले राजस्व/आईटीसी के धन की चोरी की है।
यदि कोई पुलिस में शिकायत भी करता है तो सिम फर्जी होने के कारण ये बच जाते थे। गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों द्वारा पिछले पांच वर्षाे से फर्जी जीएसटी बिलिंग से प्राप्त रूपयों को लाने व ले जाने के एजेन्ट के रूप में कार्य करते थे। सभी पूरे एनसीआर व हरियाणा क्षेत्र में रूपयों के लेन- देन का कार्य करते थे। गिरफ्तार आरोपियों द्वारा फर्जी बिलिंग की जाती थी और यह गैंग सेल्स मैनेजर के रूप में अपना जाल रोहिणी से लेकर सिरसा हरियाणा तक फैला रखा था। पकड़े गए आरोपी पासे लाने व ले-जाने का कार्य करते थे, जिस कारण ये अपने ठिकानों से बाहर ही मूवमेन्ट पर रहते थे, इसलिये ये बच जाते थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story