भारत
खाने के बाद 15 स्कूली छात्राएं बीमार, इलाज के लिए बुलाया गया तांत्रिक, जांच के आदेश
jantaserishta.com
21 Dec 2022 9:21 AM IST

x
DEMO PIC
मचा हड़कंप.
महोबा (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के एक सरकारी स्कूल में दिन के खाने के बाद स्कूल की 15 लड़कियां बीमार हो गई, इसके बाद लड़कियों का इलाज कराने के लिए एक 'तांत्रिक' को बुलाया गया। इस घटना के बाद जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं। यह घटना महोबा जिले के पनवाड़ी के महुआ गांव की है।
लड़कियों को अस्पताल में भर्ती करने के बजाय, स्कूल के अधिकारियों ने उन्हें ठीक करने के लिए एक तांत्रिक को बुलाया।
इस घटना का कथित तौर पर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लिया।
स्कूल पहुंचे वरिष्ठ जिला और पुलिस अधिकारियों ने तांत्रिक को परिसर से बाहर भगा दिया और छात्रों को इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। बाद में छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया और अब चिकित्सकों का कहना है कि सबकी हालत ठीक है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





