भारत

15 लोगों को लगाया चूना, नौकरी के नाम पर वसूली करने वाला गिरफ्तार

jantaserishta.com
25 Jan 2022 8:42 AM IST
15 लोगों को लगाया चूना, नौकरी के नाम पर वसूली करने वाला गिरफ्तार
x
जानिए पूरा मामला।

नई दिल्ली: दिल्ली के किशनगढ़ में अस्पताल में नौकरी दिलाने के नाम पर 15 लोगों से ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी रोहित कुमार को गिरफ्तार किया है। रोहित खुद को अस्पताल में सुपरवाइजर बताकर लोगों को सफाई कर्मचारी का टेंडर निकलने की बात कह नौकरी लगवाने के बहाने रुपये वसूलता था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

पुलिस उपायुक्त गौरव शर्मा ने बताया कि किशनगढ़ निवासी विशाल ने पुलिस को शिकायत दी थी। विशाल ने बताया कि पड़ोस में हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले का रहने वाला रोहित रहता है। रोहित ने विशाल को बताया कि वह सीताराम अस्पताल में सुपरवाइजर है और अस्पताल में हाऊस कीपिंग के लिए कुछ लड़के चाहिए। रोहित ने विशाल और उसी इलाके में रहने वाले करीब 15 लोगों से वर्दी व अन्य खर्चों के लिए 2200 रुपये लिए। 22 जनवरी को विशाल और उसके कुछ जानकार सीताराम अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि रोहित वहां काम नहीं करता। रात के समय जब रोहित घर आया तो पीड़ितों ने उसे पकड़ लिया और मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची किशनगढ़ थाना पुलिस ने रोहित को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह सीताराम अस्पताल में नौकरी करता था लेकिन कुछ दिनों पहले उसे निकाल दिया गया था। उसे जानकारी थी कि अस्पताल में हाऊस कीपिंग के लिए टेंडर निकलने वाला है। इसका फायदा उठाकर उसने लोगों को नौकरी देने का झांसा देकर ठगना शुरू कर दिया।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story