भारत

15 लोगों की मौत, तेरहवीं का भोज खाकर लौट रहे थे, तभी...

jantaserishta.com
6 Sept 2024 8:30 PM IST
15 लोगों की मौत, तेरहवीं का भोज खाकर लौट रहे थे, तभी...
x
देखें वीडियो.
हाथरस: यूपी में शुक्रवार की शाम भीषण हादसा हो गया। मैक्स लोडर और एसी बस की टक्कर में 15 लोगों की मौत हो गई है। इसमें चार बच्चे भी शामिल हैं। एक दर्जन लोग घायल हैं। हादसा आगरा अलीगढ़ बाईपास रोड पर मतई गांव के पास हुआ है। बस आगरा से देहरादून जा रही थी। उसने अपने आगे चल रहे मैक्स लोडर को पीछे से टक्कर मारी है। सीएम योगी ने भी हादसे का संज्ञान लिया है। अधिकारियों को बचाव और राहत कार्य में लगने का निर्देश दिया है। आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। कई एंबुलेंस बुलाकर घायलों को अस्पताल भेजा जा रहा है। मरने वाले सभी आगरा के खन्दौली क्षेत्र के रहने वाले हैं।
बताया जा रहा है कि बीस से ज्यादा सवारियों को लेकर मैक्स लोडर आगरा से अलीगढ़ जा रहा था। आगरा अलीगढ़ बाईपास रोड पर मतई गांव के पास पीछे से आ रही एसी बस ने लोडर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि लोडर में बैठी सवारियां काफी दूर तक उछल गईं। लोडर के परखच्चे उड़ गए। बस में बैठी सवारियों को भी जोरदार झटका लगा।
आसपास से गुजर रहे वाहनों और राहगीरों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया। लोडर में फंसे लोगों को निकाल-निकाल कर बाहर सड़क पर ही रखना शुरू किया। तब तक कुछ लोग तड़प रहे थे तो कुछ लोग मर चुके थे। भीषण हादसे की जानकारी फोन से अधिकारियों और एंबुलेंस को दी गई। जब तक आला अधिकारी और एंबुलेंस मौके पर पहुंची दस लोगों की मौत हो चुकी थी। घायलो को तत्काल अस्पताल भेजा गया। पांच लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story