भारत

ब्लैकमेलिंग: महिला से वसूले 15 लाख, लोन मांगना पड़ा भारी

jantaserishta.com
12 Oct 2022 12:41 PM IST
ब्लैकमेलिंग: महिला से वसूले 15 लाख, लोन मांगना पड़ा भारी
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

स्टाम्प पेपर पर लिखवा लिया कि मैंने मर्डर किया है.
नई दिल्ली: महाराष्ट्र में एक महिला को ब्लैकमेल करने का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला को लोन देने के बदले धोखे से महिला से स्टाम्प पेपर पर लिखवा लिया कि मैंने मर्डर किया है और फिर उससे 15 लाख रुपये हड़प लिए. आरोपी दंपति अमित तिवारी और उसकी पत्नी रेणुका के खिलाफ महिला ने मामला दर्ज कराया, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
नागपुर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अमित तिवारी (35) और उसकी पत्नी रेणुका (28) के खिलाफ 35 वर्षीय महिला ने जरीपटका पुलिस थाने में शिकायत के बाद रंगदारी और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है. ये दोनों आरोपी शहर के सीताबुलडी क्षेत्र के रहने वाले हैं. पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी अमित हिस्ट्रीशीटर है.
पुलिस के मुताबिक, महिला ने अपने एक रिश्तेदार से एक लाख रुपये उधार लिए थे, जिसे वह ऑनलाइन जुए में हार गई थी. जब उसके रिश्तेदार ने भुगतान के लिए बदतमीजी की, तो उसने मदद के लिए रेणुका से संपर्क किया.
आरोपी ने महिला से कहा साहूकार से कर्ज की व्यवस्था करने के बहाने महिला से एक स्टाम्प पेपर पर साइन करवा लिए. जिसमें लिखा था, "मैंने हत्या की है." पीड़ित महिला के मुताबिक, बीते एक साल में उससे ब्लैकमेल करके 15 लाख रुपये की उगाही की. इस मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story